Search
Close this search box.

बड़ी खबर: एक करोड़ लोगों को राम मंदिर दर्शन कराएगी BJP, विशेष ट्रेनों की भी व्यवस्था होगी, पढ़े पूरी खबर!

bjp-will-make-one-crore-people-visit-ram-temple

आपको बता दें की भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद विशेष, राम मंदिर दर्शन अभियान चलाएगी। यह अभियान 24 जनवरी से शुरू होकर तीन महीने तक चलेगा। साथ ही आपको बता दें कि इसके लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था होगी। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है। भाजपा की इस कोशिश को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आस्थावान मतदाताओं को रिझाने से जोडक़र देखा जा रहा है।

सूत्रों से पता चल है कि हर लोकसभा क्षेत्र से ढाई से तीन हजार मतदाताओं को अयोध्या ले जाने की तैयारी है। पार्टी की ओर से श्रद्धालुओं के अयोध्या में रहने और भोजन की भी व्यवस्था होगी। दर्शनार्थियों की सूची बूथ स्तर से तैयार होगी। हर जिला इकाई सूची को प्रदेश इकाई को भेजेगा, जिसके बाद अयोध्या आने-जाने से लेकर सभी व्यवस्था होगी। करीब 1000 विशेष ट्रेन पूरे देश से प्राण प्रतिष्ठा के बाद 100 दिन तक चलाई जाएंगी। इन्हीं ट्रेनों के माध्यम से अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से लोग रामलाल के दर्शन करने जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी आम जनमानस को यह बताने की कोशिश करेंगे कि जो काम 500 साल में नहीं हो पाया, उनकी पार्टी ने कर दिखाया है। एक पूर्वानुमान के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने 50 लाख से एक करोड़ लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराने की योजना बनाई है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चुनावों से पहले कई जिले के कलेक्टर,एस पी और उच्च अधिकारी का बदला पदभार

छत्तीसगढ़ के पाटन मे cm भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है उन्ही के भतीजे विजय बघेल

PM मोदी ने नवरात्रि पर देश को दी पहली रैपिड रेल की सौगात, जानिए ‘नमो भारत’ की खासियत

घर पर अवैध बिक्री के लिए शराब रखे होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की रेड


रायगढ़ और छत्तीसगढ़ से जुड़ी अपने आस पास कि खबरों के लिए संपर्क करें 07762 796180 देश दुनिया कि खबरों के लिए बने रहे इंडिया कि आवाज  के साथ,जो आपको जोड़े खबरों से सबसे पहले और सबसे तेज।

हमरे यूट्यूब चैनल इंडिया की आवाज रायगढ़ को लाइक और सब्सक्राइब करे फेसबुक पेज को फॉलो करें अपडेट पाए सबसे पहले।

यूट्यूब और वेब पोर्टल मे विज्ञापन के लिए संपर्क करे निर्मल राठौर (07762 796180) आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

ये भी पढ़ें...

अपना शहर चुनें